अमृतसर| बुक वेव्स लाइब्रेरी सोसायटी के सभी सदस्यों ने मिलकर सरकारी एलिमेंटरी स्कूल कटड़ा खजाना में जरूरतमंद स्टूडेंट्स को बैग बांटे। प्रधान अमित पूरी, कमल शर्मा की अध्यक्षता में बांटे बैग से पहले लोहगढ़ गेट बाबा बालक नाथ मंदिर में बच्चें के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि सोसायटी पिछले कई सालों से कई गुप्त सेवाएं करती आ रही है। वहीं सोसायटी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद स्टूडेंट्स की सहायता करना है। सोसायटी के सदस्यों ने शहर के लोगों को बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर राशिद अहमद, हेड मास्टर उदय राज, नीरज, मोनिका, सरबजीत, गुरजीत, सीमा, सुदेश समेत कई सदस्य मौजूद रहे।


