बठिंडा डबल मर्डर केस में 2 हत्या आरोपी अरेस्ट:तीन पहले ही पकड़े जा चके, मामूली कहासुनी में की गई थी दो भाईयों की हत्या

बठिंडा पुलिस ने दो भाइयों की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को एक महीने के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बठिंडा में बताया कि धोबियाना बस्ती के पास कुछ दिन पहले एक मामूली झगड़े में युवकों ने धर्मेंद्र और जतिंदर नामक दो भाइयों पर हमला किया था। इस हमले में जतिंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि धर्मेंद्र ने कुछ दिनों बाद दम तोड़ दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान कुल पांच लोग इस हत्या में शामिल पाए गए। तीन हत्या आरोपी पहले ही पकडे़ जा चुके पुलिस ने आज दो अन्य आरोपियों सुखप्रीत सिंह उर्फ चोचो निवासी धोबियाना बस्ती बठिंडा जिसको जालंधर और विसकी निवासी धोबियाना को बठिंडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस हत्याकांड में तीन आरोपियों गुरमन सिंह और नूरजोत उर्फ नूर निवासी धोबियाना को दिल्ली तथा प्रिंस उर्फ प्रिंस अमली को हरियाणा से गिरफ्तार कर चुकी है। बठिंडा पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में एक बड़ा अंतरराज्यीय अभियान चलाया। इस दौरान कई राज्यों में छापे मारे गए। पुलिस के लगातार प्रयासों से इस डबल मर्डर केस के सभी आरोपियों के साथ-साथ पिछले हत्या के मामलों और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल फरार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *