अमृतसर| जामुन वाली सड़क सर्कुलर रोड अमृतसर में पीर बाबा रहमत अली शाह की याद में सालाना मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के प्रति आस्था प्रकट की। आयोजन की शुरूआत 24 दिसंबर की शाम पारंपरिक मेहंदी की रस्म के साथ हुई। उसके पश्चात 25 दिसंबर को जश्न-ए महफिल सजाई गई, जिसमें कव्वालों ने सूफी कलाम पेश कर संगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर दूर-दूर से आई संगत ने बाबा जी की दरगाह पर नतमस्तक होकर दुआएं मांगी।


