कोरबा के कुसमुंडा में लापता बुजुर्ग का शव मिला:10-12 दिन से लापता थे, पुलिस जांच में जुटी, ठंड से मौत की आशंका

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। वे बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन के लिए पुलिस को भी सूचना दी थी। बीते शनिवार को कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपरी रास्ते में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ठंड से मौत की आशंका शव को विकास नगर स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रथम दृष्टया ठंड से अकड़ कर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शव की स्थिति देखकर यह भी अनुमान है कि मौत हाल ही में हुई है। परिजनों ने लापता होने की शिकायत दर्ज की परिजनों ने बताया कि चैतराम यादव अक्सर घूमने निकल जाया करते थे और वापस लौट आते थे। इस बार कई दिनों तक उनके नहीं लौटने से परिवार चिंतित था। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी थी और रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रहे थे। उन्हें फोन के माध्यम से शव मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के पास से बीड़ी और एक थैला भी मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *