केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना:तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन से वीवी राजेश चुने गए; 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था

केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया है। तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट मिले, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। दरअसल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। जिसमें से 50 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली थी। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF को 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में जीत मिली थी। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें 6 कॉर्पोरेशन, 86 नगर पालिकाएं, 14 डिस्ट्रिक्ट काउंसिल, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
6 कॉर्पोरेशन में भाजपा को सिर्फ 1 सीट मिली
राज्य के छह नगर निगमों (कॉर्पोरेशन) में से यूडीएफ ने चार जीते, जबकि एलडीएफ और बीजेपी को एक-एक जीत मिली थी। कोल्लम कॉर्पोरेशन में, यूडीएफ के एके हफीज मेयर चुने गए, जबकि कोच्चि कॉर्पोरेशन में यूडीएफ पार्षद वीके मिनिमोल, जो चार बार की पार्षद हैं उन्हें मेयर चुना गया। त्रिशूर कॉर्पोरेशन में यूडीएफ की डॉ. निजि जस्टिन मेयर चुनी गईं। कोझिकोड कॉर्पोरेशन में एलडीएफ ने अधिकांश वार्ड जीते जबकि कन्नूर कॉर्पोरेशन में, यूडीएफ उम्मीदवार पी इंदिरा मेयर चुनी जाएंगी। पाला नगर पालिका में 21 साल की दिया बिनु पुलिक्कनकांडम यूडीएफ के समर्थन से चेयरपर्सन चुनी गईं। वह केरल की सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरपर्सन बन गईं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *