भास्कर न्यूज | बालोद आमापारा से देसी शराब पहुंच मार्ग के बीच तीन युवकों ने ग्राम जामगांव बी निवासी कृष्णा साहू (26) से मारपीट कर 4 हजार 500 रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार कृष्णा ने जानकारी दी है कि बुधवार को बड़े भाई नंद कुमार साहू के बाइक से घर से 4500 रुपए जेब में रखकर सामान लाने बालोद गया था। बालोद में दुकान बंद होने की वजह से परिचित के पाररास निवासी कृष्णा चौहान से संपर्क किया तो उन्होंने आमापारा शराब भट्ठी तरफ होने की जानकारी दी। जिसके बाद उनसे मुलाकात करने गया। ढलाई के संबंध में बातचीत करने के बाद शाम 7 बजे बाइक से आमापारा होते घर जाने निकला था। इस दौरान देशी शराब भट्ठी व आमापारा के बीच नीलगिरी झाड़ के पास तीन अज्ञात युवकों ने बाइक को रुकवाया। जिसके बाद एक युवक ने बाइक में बैठ गया और मुझे व अपने दो दोस्त को पीछे बिठाकर खेत तरफ ले गए। बाइक को खड़ी कर एक युवक ने हाथ को पकड़ लिया। दूसरे युवक ने दाहिना हाथ को पकड़कर गला में चाकू टिका दिया। तीसरे युवक ने भी गले में चाकू को रखा और दांता वाला पंच अपने हाथ के उंगुली में फंसाकर तीनों गाली गलौज करने लगे। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। जेब से 4 हजार 500 रुपए और मोबाइल को छीन लिया। पैसा देकर एक युवक ने दूसरे को शराब खरीदने भेजा। जिसके बाद तीनों ने खेत में शराब पीया। इस दौरान मैं बेहोश होने का नाटक कर खेत में लेट गया। यह देखकर तीनों युवक वहां से भाग गए। बाइक से आमापारा पहुंचकर घटना की जानकारी कृष्णा चौहान को देकर रिपोर्ट करने थाने पहुंचा। बालोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 309(4), 311 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


