डीएसपीएमयू : सिंडिकेट की बैठक 18 को, दीक्षांत बजट को मिलेगी स्वीकृति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में 18 जनवरी को दिन के तीन बजे सिंडिकेट की बैठक होगी। अध्यक्षता वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य करेंगे। बैठक में कन्वोकेशन के बजट को स्वीकृति दी जाएगी। बताया गया है कि डीएसपीएमयू में 06 फरवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दीक्षांत समारोह की तैयारी तेजी से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *