रिम्स में कार्यालय अधीक्षक और हेड क्लर्क के एक-एक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। वॉक-इन-इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। कार्यालय अधीक्षक के लिए अंजनी कुमार सिंह का चयन किया गया है, जबकि अशोक कुमार को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वहीं, हेड क्लर्क के पद पर शशि भूषण नायक का चयन किया गया और उमेश प्रसाद को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। वहीं रिटेनर के एक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था। वॉक-इन-इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया गया है। शिवम सिंह का चयन किया गया है।


