राजगढ़ में पुलिस की गाड़ी को रोक जाम VIDEO:केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में नहीं बनाने का विरोध, जनता बोली हम देंगे जमीन

अलवर के राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की बजाय उसे दलालपुर गांव में ले जाने का विरोध तीसरे दिन शुक्रवार को भी कस्बे में हैं। यहां बाजार बंद कर जनता रोड पर बैठ गई है। सर्व समाज के लोगों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में जरूरी है। उसे रैणी के दलालपुर गांव ले जाना गलत है। हम ऐसा होने नहीं देंगे। अब आर-पार का आंदोलन किया जाएगा। सैनी समाज ने आंदाेलन में शामिल होने वाले लोगों के लिए भोजन पानी का इंतजाम करने का आह्वान कर दिया। आंदोलन कर रहे राजगढ़ के रहने वाले प्रकाश सोनी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में स्वीकृत हुआ था। अब उसे रैणी के दलालपुर ले जाया जा रहा है। लेकिन हम किसी भी हालत में केंद्रीय विद्यालय को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। ये राजगढ़ के बच्चों का हक है। इसके लिए पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी। राजगढ़ क्षेत्र में सर्व समाज का आंदोलन है। केंद्रीय विद्यालय को लोकल नेता दलालपुरा ले जाना चाह रहे हैं। जबकि राजगढ़ में जमीन भी है। सरकारी आईटीआई भी माचाड़ी चली गई। कई अन्य संस्थान भी यहां से दूर चले गए। इसके विरोध में धरना जारी है। सैनी समाज की ओर से धरने पर आने वालों के लिए भोजन पानी का इंतजाम किया गया है। राजगढ़ के वकील भी आंदोलन में आ गए हैं। राजगढ़ के रहने वाले अशोक सैनी ने कहा कि राजगढ़ में केवी विद्यालय खुलना चाहिए। दलालपुरा में क्यों लेकर जा रहे हैं। तीन दिन से पूरा राजगढ़ कस्बा बंद हैं। रोड खुलवाने के लिए पुलिस लगा रखी है। लेकिन हम इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोक रहे। बाकी किसी को जाने नहीं दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *