अमेरिका और दुबई से परिचय देने आएंगे युवक युवती:कोटा में होगा कायस्थ महाकुंभ, दीपू श्रीवास्तव करेंगे लाफ्टर शो

सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और युवा पीढ़ी को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोटा, कायस्थ समाज कोटा एवं कायस्थ आर्ट एंड कल्चर कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 27–28 दिसंबर 2025 को एलबीएस कैंपस, महावीर नगर विस्तार योजना में दो दिवसीय भव्य कायस्थ महाकुंभ एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ अमेरिका और दुबई से भी युवक-युवतियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। अब तक 1100 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जिनमें आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, एमबीए सहित विभिन्न सरकारी व निजी क्षेत्रों में कार्यरत युवा शामिल हैं। कार्यक्रम के पहले दिन 27 दिसंबर को शाम लाफ्टर शो एवं रंगोत्सव आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन 28 दिसंबर को सरस्वती पूजन व भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और 51 प्रबुद्ध व्यक्तियों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में परिचय सम्मेलन, कुंडली मिलान, विधुर-विधवा परिचय, ‘कायस्थ बंधन’ स्मारिका विमोचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। कोटा में 31 दिसंबर को सजेगी स्टार नाइट नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर 31 दिसंबर को कोटा में भव्य स्टार नाइट–न्यू ईयर पार्टी 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला, मनोरंजन और चैरिटी का प्रभावशाली संगम देखने को मिलेगा। राधिका रिसॉर्ट पर रात 8 बजे से शुरू होने वाली इस स्टार नाइट में देश के चर्चित कॉमेडियन एवं कवि प्रताप फौजदार अपनी तीखी व्यंग्यात्मक शैली और सटीक हास्य से दर्शकों को ठहाकों से सराबोर करेंगे, वहीं लोकप्रिय गायक जे.डी. मेहंदी अपनी टीम के साथ लाइव परफॉर्मेंस देकर युवाओं में नया जोश भरेंगे। आयोजक रॉकी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लाइव बैंड, कॉमेडी नाइट, ऊर्जावान डांसिंग ग्रुप तथा इंडिया गॉट टैलेंट से जुड़े कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला संगीतकार सुनीता की प्रस्तुति कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई देगी, जबकि मंच संचालन अरुण सिंह चौहान करेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम से प्राप्त आय का उपयोग मूक-बधिर बच्चों की सुविधाओं एवं आवश्यक सामग्री के लिए किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *