दैनिक भास्कर ने जरुरतमंदों को बांटे कपड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद के लिए दैनिक भास्कर का ‘वस्त्रदान अभियान’ एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। इस सामाजिक सरोकार के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को अजनाला रोड बाईपास पर दैनिक भास्कर की टीम ने जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म स्वेटर, जैकेट और कंबल भेंट किए। वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखाई दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के उस वर्ग को सुरक्षित रखना है, जिनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। यह अभियान आगामी दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *