हिंदपीढ़ी से लापता दो बहनों का पुलिस को मिला सुराग, उत्तर प्रदेश से जुड़े तार

हिंदपीढ़ी के थर्ड स्ट्रीट स्थित घर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए निकली दो सगी बहनों का 4 दिन बाद मंगलवार को पुलिस को सुराग मिल गया है। दोनों बहनों का लगातार लोकेशन बदल रहा है, जिससे उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। हालांकि, पुलिस टीम लगातार लापता बहनों रहनुमा और अमरीना की तलाश में ओडिशा व उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है। टेक्निकल सेल की मदद से लापता बहनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, कोई भी आधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिजन लगातार पुलिस से लापता बहनों के बरामद होने की आस लगाए बैठे हैं। मालूम हो कि शनिवार की दोपहर 12:30 बजे दोनों बहन अपने घर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कांटाटोली स्थित मंगल टावर जाने की बात कहकर निकली थीं। अचानक दोपहर 1:20 बजे पिता को फोन कर रोते हुए एक बेटी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक उनसे फोन और बैग लूट रहा है। इसके बाद से मोबाइल बंद बता रहा है और दोनों बहनें गायब हैं। आईजी कर रहे मॉनिटरिंग : लापता बहनों की बरामदगी के लिए आईजी अखिलेश झा ने एसआईटी का गठन किया है। टीम में दो डीएसपी और 5 थानेदारों को भी शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *