श्रीगंगानगर में छाए बादल, उत्तरी सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड:अगले 3-4 दिन तेज शीतलहर चलने की आशंका; 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है। जिसके कारण सूखी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। बादलों की आवाजाही लगातार जारी है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, उत्तरी सर्द हवाओं ने इलाके में ठंड बढ़ा दी है। मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने अगले तीन से चार दिन राजस्थान के कई जिलों में ठंड और तेज शीतलहर चलने की आशंका जताई है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के बाद राजस्थान में ठंड तेज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *