विसर्जन झांकी: अ वर्ग में बाल समाज, ब में महावीर मंडल प्रथम

राजनांदगांव| नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गई है। गणेश उत्सव प्रतियोगिता के परिणामों की गत दिनों आयोजित महापौर परिषद में स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 2025 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झांकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। गणेश प्रतियोगिता वर्ष 2025 के परिणामों में सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम पाटीदार गणेश उत्सव समिति, जीई रोड पाटीदार भवन, द्वितीय मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति, सदर बाजार व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति, दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार विसर्जन झांकी के अ वर्ग में प्रथम बाल समाज गणेश उत्सव समिति, गंज चौक, द्वितीय अष्ट विनायक मंडल, रामाधीन मार्ग एवं तृतीय बस स्टैण्ड गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैण्ड को स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार ब वर्ग में प्रथम महावीर मंडल, सदर बाजार, द्वितीय तिरंगा मंडल, अशोक स्तंभ चौक एवं तृतीय सिद्धी विनायक गणेश उत्सव समिति, हलवाई लाईन ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *