अमृतसर | शिवाला बाग भाइयां मंदिर ट्रस्ट की ओर से लोहड़ी पर्व मनाया। मंदिर के प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में मनाई लोहड़ी दौरान भुग्गा भी जलाया गया। शाम को मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाई। इसके बाद सभी मंदिर ट्रस्टियों और भक्तों ने मिलकर लोहड़ी का भुग्गा जलाकर उनकी पवित्र अग्नि की परिक्रमा करके पारिवारिक सुख-शांति मांगी। अंत में मंदिर ट्रस्टियों ने मिलकर प्रभु से लोहड़ी मांगी। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, बलदेव राज बग्गा समेत मंदिर के कई ट्रस्टी मौजूद थे।


