लोहड़ी मनाते चार दोस्तों ने चलाई गोली, एक को लगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा इलाके में लोहड़ी का त्यौहार मना रहे चार युवकों ने मौज-मस्ती करते हुए नीचे पक्की जमीन पर गोली चला दी। इस दौरान गोली एक साथी राजबीर सिंह राजा को लग गई, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद राजबीर की हालत अभी स्थिर है। डीएसपी शिवदर्शन ने कहा कि छेहर्टा पुलिस एसएचओ विनोद कुमार को गोली चलने की सूचना मिली। इस संबंध में राजबीर की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है न ही कोई पुलिस को बयान दिया है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि युवकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *