लुधियाना| रोटारैक्ट क्लब के सदस्यों ने तेरी ओट विकलांग संस्था का दौरा कर शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। छात्रों ने अपनी पॉकेट मनी से धनराशि एकत्र की और एनजीओ के बच्चों को विभिन्न मिठाइयां, पॉपकॉर्न और अन्य खाने की चीजें वितरित कीं। रोटारैक्ट क्लब के प्रमुख डॉ. आंचल अरोड़ा ने तेरी ओट एनजीओ की संस्थापक इकबाल कौर को इस तरह के और दौरे करने का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन करने के लिए क्लब के छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।


