राधा वाटिका स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी का त्यौहार

खन्ना| राधा वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल खन्ना में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के अध्यक्ष कुलभूषण राय सोफत, डायरेक्टर अरविंद सकर सुधा और प्रिंसिपल अनुपमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने स्कूल प्रांगण में प्रज्वलित धूनी में तिल अर्पित करके सबको लोहड़ी की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम की शुरूआत जदों इह आऊंदी है लोहड़ी, बड़ा जी लाऊंदी है लोहड़ी गीत के साथ की गई। कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा लोहड़ी की महत्ता संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा लोहड़ी के त्योहार से संबंधित गीत पर नृत्य पेश किया गया, पंजाबी लोकगीत सुंदर मुदरिये पर स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य पेश किया गया। लुधियाना| गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ईस्ट में प्रिंसिपल प्रो. दीपक चोपड़ा के नेतृत्व में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र अग्नि में तिल अर्पित कर की गई, जिसमें सभी ने समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। प्रिंसिपल प्रो. दीपक चोपड़ा ने स्टाफ और छात्रों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी खुशियों और भाईचारे का त्योहार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *