एवरशाइन पब्लिक स्कूल ने मनाया लोहड़ी का त्योहार

लुधियाना| एवरशाइन पब्लिक हाई स्कूल अशोक नगर में खुशियों का त्योहार लोहड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के मौसम का अंत और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। ढोल बाजे की मस्ती और गचक की मिठास के लिए देश भर के उत्साह का रंग भरने लोहड़ी के त्यौहार के आगमन से ही बच्चों के मन में खुशी की लहर भर जाती है। स्कूल के प्रेसिडेंट डॉक्टर भरत दुआ ने बच्चों को शुभ कामनाएं दी। प्रिंसिपल डॉक्टर मीनाक्षी अहूजा ने बच्चों के साथ मिलकर लोहड़ी की रीत आरंभ की। आग जलाकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। डॉ. मीनाक्षी अहूजा ने लोहड़ी का महत्व बताते हुए कहा यह भाईचारे का त्यौहार है, जिसे जितने लोग अधिक मिलकर मनाते हैं उतना ही अधिक आनंदायक होता है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोहड़ी मांगना एक पुराना रिवाज है इसमें लालच नहीं होता था। हमें अपने देश की संस्कृति के बारे में ज्ञान होना अति आवश्यक है। बच्चों ने लोहड़ी से संबंधित गीत गाए। लोहड़ी के त्यौहार के साथ पतंगों का भी एक अलग ही संबंध है। सभी ने मिलजुल कर त्यौहार का भरपूर आनंद उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *