‘NIA की जांच और नड्डा का बयान मेल नहीं खाता’:महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र ने कहा-झीरम हमले की कौन सी जानकारी जानते हैं जेपी

कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा का कहना है कि, झीरम हमले को लेकर NIA की जांच रिपोर्ट और जेपी नड्डा का बयान मेल नहीं खा रहा है। आखिर ऐसी कौन सी जानकारी है जो जेपी नड्डा ही जानते हैं और NIA को इसकी जानकारी नहीं है। छविंद्र का कहना है कि, जेपी नड्डा मोदी कैबिनेट के मंत्री हैं। ऐसे में कैबिनेट में होने वाले हर एक फैसले, निर्णय, जांच की जानकारी उन्हें होती है। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मेरी मांग है कि झीरम हमले की दोबारा जांच करवाई जाए। सरकार इस भीषण नरसंहार को केवल ‘नक्सली घटना’ बताकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। पहले जानिए जेपी नड्डा ने क्या कहा? दरअसल, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने कहा था कि नक्सलवाद के साथ समझौता करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और कमल खिलाया। जेपी नड्डा ने कहा कि 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के पीछे कांग्रेस के ही कुछ अंदरूनी लोगों का हाथ था। मुझे याद है जब यह भयानक हमला हुआ था तब मैं छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रभारी था। मैंने बेहद करीब से झीरम घाटी की घटना देखी है। उन्होंने कहा था कि, मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि उस समय नक्सलियों को काफिले की अंदरूनी जानकारी और लोकेशन की खबरें कोई बाहरी नहीं दे रहा था, कांग्रेस के बीच के ही कुछ लोग अपने नेताओं को मरवाने में लगे हुए थे और नक्सलियों से संपर्क कर रहे थे। महेंद्र कर्मा के बेटे ने दोबारा जांच की मांग की जेपी नड्डा के इस बयान के बाद अब छविंद्र कर्मा ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी कांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 32 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई थी। इस घटना को लेकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता का गैर-जिम्मेदाराना बयान देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और जब इस मामले की जांच NIA ने की, तब केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार थी। क्या भाजपा सरकारों की जांच एजेंसियां असफल रहीं। छविंद्र कर्मा ने आगे कहा कि झीरम घाटी कांड की NIA जांच रिपोर्ट और जेपी नड्डा के बयान आपस में मेल नहीं खाते। उन्होंने यह भी कहा कि, 25 मई 2013 की इस दुखद घटना के बाद शहीद महेंद्र कर्मा की अंतिम संस्कार में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आर.पी.एन. सिंह (वर्तमान भाजपा सांसद) उपस्थित थे। इसके अलावा तत्कालीन भाजपा सांसद और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली से बस्तर आए और शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी थी। ऐसे में आज भाजपा नेतृत्व का इस तरह के आरोप लगाना न केवल विरोधाभासी है, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित भी प्रतीत होता है। छविंद्र कर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री से की ये मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *