अबोहर में पति ने पत्नी-बच्चों को नहर में धकेला:डूबता देख राहगीरों ने बचाया, तीन माह का बच्चा बहा; तलाश जारी

फाजिल्का जिले में अबोहर के कंधवाला रोड पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को नहर में धकेल दिया। राहगीरों ने महिला और उसके दो साल के बच्चे को बचा लिया, लेकिन तीन महीने का एक बच्चा नहर में बह गया, जिसकी तलाश जारी है। महिला ने अपने पति पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर महिला के पति से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह तो नहर किनारे अपनी पत्नी व बच्चों को नजर से बचाने के लिए लडडू वार रहा था कि अचानक वे नहर में गिर गए, जिन्हें बचाने के लिए वह नहर में कूदा। अब जानिए महिला ने पुलिस को क्या बताया…. मामले की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलने पर 112 की टीम और थाना नंबर 2 के एएसआई गुरचरण सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के बयान दर्ज करते हुए परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी और मां-बेटे को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलविंदर सिंह से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह तो नहर किनारे अपनी पत्नी व बच्चों को नजर से बचाने के लिए लडडू वार रहा था कि अचानक वे नहर में गिर गए, जिन्हें बचाने के लिए वह नहर में कूदा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *