रकम वापसी के लिए जनदर्शन में कलेक्टर से लगाई गई गुहार

भास्कर न्यूज । बेमेतरा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन हुआ। जिसमें ग्राम कुरूद निवासी रूपसिंह निर्मलकर ने खाते से रकम निकालने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। लिखित शिकायत में मांग की है कि उसने कृषि जमीन बेचकर 4 लाख 49 हजार रुपए बैंक के खाता में जमा किया था। उनका खाता थान खम्हरिया के बैंक आफ बड़ोदा में है। जिनका खाता क्रमांक 87020100044834 में पैसा जमा किया था। इस बीच एटीएम के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा जमा पैसा निकाल लिया गया। जिसकी जानकारी रूपसिंह को बाद में लगी। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की थी। शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन उनका पैसा वापस नही मिला। रुप सिंह ने बताया कि इस पैसे को वापस दिलाने के नाम पर ग्राम रमकुड़ी के एक व्यक्ति ने उससे 45 हजार रुपए ले लिया। इसके बाद भी न तो खाते का पैसा वापस मिला और नही 45 हजार रुपए लौटाए। पीड़ित ने एक बार फिर से कलेक्टर से आवेदन देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। रूप सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *