बेमेतरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब प्रेरणा द्वारा ग्राम पदमी के प्राथमिक विद्यालय बच्चों को बिस्किट व चाकलेट का वितरण किया। चेयरपर्सन शारदा तिवारी ने बच्चों को नए साल पर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष विनोद राघव, संरक्षक चेयरपर्सन शारदा तिवारी, निम्मी पटेल उपस्थित रहे। ग्राम पदमी में लीनेस क्लब ने बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट बांटे।


