खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर 1 हवाई अड्डा:यात्री संतुष्टि सर्वे में दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ा; डायरेक्टर​​​​​​​ बोले- पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के सभी हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 स्थान हासिल किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा जारी 2025 के कस्टमर सैटिस्फेक्शन सर्वे में खजुराहो एयरपोर्ट को यात्रियों की संतुष्टि के आधार पर शीर्ष स्थान दिया गया। इस सर्वे में यात्रियों ने सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के लिए इसे सर्वोच्च अंक दिए। सर्वे में खजुराहो को सर्वश्रेष्ठ माना गया एएआई के कस्टमर सैटिस्फेक्शन सर्वे राउंड 2 में एयरपोर्ट का मूल्यांकन स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं जैसे मानकों पर किया गया। सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार और उपलब्ध सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली गई। आंकड़ों के अनुसार स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा के हर पैमाने पर खजुराहो एयरपोर्ट को उच्चतम अंक प्राप्त हुए। यात्रियों ने सुविधाओं की सराहना की यात्रियों ने खजुराहो एयरपोर्ट की साफ-सफाई, प्रतीक्षा क्षेत्रों में बैठने की सुविधा, सामान वितरण की तेज व्यवस्था और सुरक्षित माहौल की तारीफ की। एयरपोर्ट स्टाफ का मददगार रवैया भी इसे शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण रहा। डायरेक्टर बोले- यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रही प्राथमिकता एयरपोर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के बेहतर तालमेल और सेवा गुणवत्ता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रही है। मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय स्थानीय लोगों ने बताया कि खजुराहो एयरपोर्ट की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह दर्शाता है कि छोटे शहरों के एयरपोर्ट भी बेहतर सुविधाएं और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करके बड़े महानगरों के हवाई अड्डों को पीछे छोड़ सकते हैं। देखें पूरी लिस्ट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *