पहाड़ों की गोद में सर्द सुबह…

सरगुजा संभाग में पिछले पांच दिनों से कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 10 मीटर तक सिमट जा रही है। इसका असर नेशनल और स्टेट हाईवे पर साफ नजर आ रहा है, जहां वाहनों की रफ्तार थम-सी गई है। हालांकि, इस मौसम ने हिल स्टेशन मैनपाट, चिरमिरी और सोनहत की प्राकृतिक सुंदरता में और इजाफा कर दिया है। कोहरे से ढके पहाड़ और वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सरगुजा में पिछले करीब एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। 11.30 बजे तक रहता है घने कोहरे का असर समुद्र तल से लगभग 579 मीटर (करीब 1900 फीट) की ऊंचाई पर स्थित चिरमिरी शहर एमसीबी जिले का प्रमुख हिल स्टेशन है। नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी में घने कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पातीं। इस वजह से सुबह 8 बजे तक हल्का अंधेरा बना रहता है और 11.30 बजे के बाद ही दृश्यता में सुधार होता है। आगे क्या – 2-3 दिन भी रहेगा असर मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों तक क्षेत्र में घने कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। लोगों को सुबह के समय यात्रा में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *