जिला कला एवं संरक्षण मंच ने पेंड्रा में मोहम्मद रफी की जयंती पर ‘सुरमई शाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संगीत प्रेमियों ने मोहम्मद रफी के मधुर गीतों की एकल और युगल प्रस्तुतियां दीं। यह कार्यक्रम जिले की प्रतिभाओं को अपनी गायकी प्रदर्शित करने का मंच भी बना। कार्यक्रम में पेंड्रा, गौरेला और मरवाही जिले के स्थानीय गायकों ने मोहम्मद रफी के प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए। आयोजकों ने बताया कि पेण्ड्रा क्षेत्र में कई वर्षों बाद गीत-संगीत के दौर की पुनः शुरुआत चार माह पहले हुई है। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने दी प्रस्तुति कार्यक्रम में जिला कला और संरक्षण मंच के अध्यक्ष निर्माण जायसवाल, डॉ. देवेंद्र पैकरा, संजय शर्मा, कुंज बिहारी तिवारी, संतोष सिंह, सोनिया रोहणी, पूजा केशरवानी, शैल गुप्ता, जय सोनी फुक्कु, विनय सूर्यवानी, प्रशांत कुशवाहा, अजीत दुबे, सत्यनारायण जायसवाल, आशुतोष तिवारी, समीर खान, अमित शर्मा, प्रतीक गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, जगत कुमार, दीपक तिवारी, एहतेशाम सिद्दीकी (सैफ), कीर्ति खुसरो, प्रमोद शर्मा और नीरज जैन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देने और उनकी यादों को संजोने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर राकेश जालान, इकबाल सिंह, आदित्य पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, अंबिका शर्मा, अखिलेश नामदेव, शरद अग्रवाल, सत्यनारायण जायसवाल, उज्जवल तिवारी, दीपक कश्यप, प्रशांत कुशवाहा, जन्मेजय सिंह राणा, संतोष साहू, संतोष तिवारी, रामनिवास तिवारी, मदन पांडे, ओम प्रकाश बंका, प्रशांत श्रीवास, विक्रांत सिंह ठाकुर, विवेक जायसवाल, मनीष श्रीवास, अरुण तिवारी और मनीष पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संगीता साहू को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड मिला
वहीं भोपाल में आयोजित ब्यूटी एक्सपो और बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में पेंड्रा-भिलाई की मेकअप आर्टिस्ट संगीता साहू को सम्मानित किया गया। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जहां संगीता को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इंडियन ब्यूटी ऑर्गनाइजेशन द्वारा यह ‘बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’ समारोह 17 दिसंबर को होटल ताज लेक फ्रंट में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में फैशन शो, रैंप वॉक और मेकअप प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं। संगीता साहू को इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था और उन्हें बेस्ट बिजनेस व बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। संगीता साहू मूल रूप से पेंड्रा की बहू हैं और वर्तमान में भिलाई में एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्हें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड मिल चुका है।


