चौमूं में पुलिस से भिड़े उपद्रवी, पथराव, इंटरनेट बंद:रेलिंग लगाने पर विवाद, 6 पुलिसवालों के सिर फूटे, 50 पत्थरबाजों को पकड़ा

चौमूं (जयपुर) में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिसवालों के सिर फूट गए। बवाल कर रही भीड़ के हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। विवाद चौमूं कस्बे के बस स्टैड के पास सुबह 3 बजे हुआ। इस घटना में घायल 6 पुलिसवालों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर चार से ज्यादा थानों के पुलिसकर्मी और आरएसी की कंपनी तैनात है। कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद किया गया है। अब तक 50 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब जानिए- क्या है विवाद विवाद मस्जिद के पास सड़क किनारे लगे पत्थरों को हटाने से जुड़ा है। गुरुवार शाम को समुदाय विशेष के लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें समुदाय विशेष ने स्वयं पत्थर हटाने पर सहमति जताई थी। पत्थर हटाने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने प्रशासन की सहमति के बिना लोहे की रेलिंग लगाकर बाउंड्री का काम शुरू कर दिया। जब उनसे मना किया गया तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किया बल प्रयोग, आंसू गैस के गोले दागे हालात बिगड़ते देख चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा सहित आसपास के कई पुलिस थानों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। अब देखिए- घटना से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *