राज कुंद्रा की फिल्म ‘मेहर’ में दिखाई देंगी गीता बसरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और निर्माता राज कुंद्रा बतौर पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ में अपना डेब्यू करेंगे। उनके साथ जालंधर के संबंध रखने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की प|ी गीता बसरा लीड रोल में हैं। इस फिल्म से दोनों पॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे। इस फिल्म की घोषणा कर दी गई है। हालांकि इससे पहले गीता बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई थी। अब वह पॉलीवुड के जरिए फिर से फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने जा रही हैं। डीबी डिजिटेनमेंट और रघु खन्ना द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म की निर्माता दिव्या भटनागर हैं। जबकि निर्देशन की कमान पंजाबी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक राकेश मेहता संभालेंगे, जिन्होंने इससे पहले कई बड़ी और चर्चित पंजाबी फिल्मों का निर्देशन किया है। मुंबई गलियारों में विवादित शख्सियत के तौर पर मशहूर राज कुंद्रा कई विवादों में घिरे हुए हैं, जो पहली बार किसी पंजाबी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अंडरट्रायल’ का हिस्सा थे। अपनी पहली पंजाबी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में अपनी खुशी भी व्यक्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *