भास्कर न्यूज | जालंधर ऑनलाइन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए जालंधर के युवा डीसी ऑफिस में संचालित जिला रोजगार दफ्तर में इनरोलमेंट करवा सकते हैं। जालंधर के विद्यार्थियों को सीधे प्रमुख आईटी कंपनियों से ऑनलाइन प्रशिक्षण मिलेगा। रोजगार उत्पत्ति कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट और नैस्कैम के सहयोग से युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नए प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। युवा हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। जिला जालंधर से संबंधित कोई भी 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास या ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन कोर्स का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी कोर्स प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर सुरक्षा, ई-कॉमर्स, ऑटोमेशन, कंप्यूटर, रोबोटिक प्रौद्योगिकी, कोर्स की अवधि 20 घंटे से 320 घंटे तक होगी। जालंधर| रक्षा मंत्रालय की एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के तहत स्टेशन हेडक्वार्टर (ईसीएचएस) सेल कपूरथला में नौकरियां निकली हैं। इसमें 13 पद हैं। इनमें ऑफिसर इंचार्ज, मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल ऑफिस, डेंटल ऑफिसर, फार्मसिस्ट, लैब टैक, लैब एसिस्टेंट, रेडियोग्राफर, क्लर्क/डीईओ का 1-1 पद है। विस्तृत जानकारी के लिए https://www.echs.gov .in/ का अवलोकन करें।


