पावरकॉम सीएचबी कर्मचारियों ने टेंडरों को लेकर अफसरों संग की बैठक, सीधी भर्ती की रखी मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब की मीटिंग मंगलवार को पटियाला के चीफ इंजीनियर के दफ्तर में हुई। इस मीटिंग में डिप्टी मैनेजर आईआर पीएसपीसीएल पटियाला और सीएचबी कर्मचारियों के नए किए जा रहे टेंडरों को लागू करने के लिए बनाई गई कमेटी के नुमांइदे भी मौजूद थे। सीएचबी कर्मचारियों यूनियन के सूबा प्रधान बलिहार सिंह, सूबा सहायक सेक्रेटरी टेक चंद, सर्किल प्रधान सुखपाल सिंह, सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह, अजय कुमार और सीनियर उप प्रधान जंग सिंह ने बताया कि पावरकॉम मैनेजमेंट सीएचबी व डब्ल्यू कर्मचारियों के नए टेंडर जारी करने जा रही है। सूबा प्रधान ने कहा इन नए टेंडरों के तहत बिजली सप्लाई बहाल रखने के लिए आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों की पक्की भर्ती लंबे समय से नहीं की गई है। जो कि लगातार संस्थान में काम करते आ रहे हैं। पंजाब सरकार और पावरकॉम की मैनेजमेंट के साथ सीएचबी व डब्ल्यू कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार मीटिंग का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को बैठक में मांग की गई है कि बड़ी कंपनियों को फायदा देने की बजाए सीएचबी कर्मचारियों को सीधा भर्ती किया जाए। इससे कर्मचारियों को सैलरी भी सही मिलेगी। इस दौरान करंट लगने से मरने वाले कर्मचारियों के पारिवारिक मेंबरों को पक्की नौकरी दी जाए और पेंशन का प्रबंध किया जाए। यूनियन की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को वित्त मंत्री और बिजली मंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। क्योंकि बिजली मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से पहले ही पावर सेक्रेटरी की ड्यूटी मांगों को हल करने के लिए लगाई हुई है। अगर 16 जनवरी को सर्कुलर जारी नहीं किया जाता है तो परिवार समेत 17 जनवरी को सीएचबी कर्मचारी मोहाली में धरना प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *