भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में माघी की संक्रांति के उपलक्ष्य में गुरमत समागम करवाया। गुरुद्वारा साहिब के बेअंत सिंह सरहद्दी और प्रधान गुरुकृपाल सिंह ने बताया कि मुक्तसर की पावन पवित्र धरती पर शहीद होने वाले 40 सिंहों की याद में करवाए इस समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जाते भाई बलविंदर सिंह लोपोको ने श्री दरबार साहिब की मर्यादा के अनुसार राग बसंत में गुरबाणी के मनोहर कीर्तन का गायन कर संगत को आनंद विभोर किया। समागम में विशेष तौर पर सिख पंथ के महान हिस्टोरियन डॉक्टर सुखप्रीत सिंह उदोके ने ऐतिहासिक स्रोत के आधार पर गुरु इतिहास और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन इतिहास के साथ संगत को रूबरू करवाया। ज्ञानी मनदीप सिंह मुरीद ने कथा द्वारा अपनी हाजिरी लगवाई । इस समागम के लिए गुरप्रीत सिंह तलवाड़ और हरमंदीप सिंह सहगल ने अपना सहयोग दिया। समागम के दौरान सुरजीत सिंह चीमा, एडवोकेट हरजीत सिंह, दविंदर सिंह रहेजा, कुलवंत वीर सिंह कालड़ा, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, अमरीक सिंह, इंद्रपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह बवेजा, परमजीत सिंह नैना, हरबंस सिंह, सतपाल सिंह,प्रिंस तलवार रोमन दीप सिंह सहगल और अन्य मौजूद रहे।


