जालंधर| 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.वीनू खन्ना ने सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने निदेशक आयुर्वेद डॉ.रवि डुमरा ने जारी आदेशों के अनुसार टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए गतिविधियां चलाने का निर्देश दिया। डॉ.वीनू खन्ना ने स्कूल-कॉलेजों और गांवों में स्क्रीनिंग कैंप लगाने और जागरूकता व्याख्यान देने के लिया कहा। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. रूपाली कोहली व अन्य मौजूद रहे।


