कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:रायगढ़ के पोर्डा में युवा कांग्रेस ग्रामीण ने निकाली कैंडल मार्च, जमानत रद्द करने की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पोर्डा में युवा कांग्रेस ग्रामीण द्वारा उन्नाव रेप प्रकरण के दोषी भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें काफी संख्या में युवा कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला गई और जमकर नारेबाजी की गई। शुक्रवार की शाम को पोर्डा में युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जमानत रद्द करने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही सरकार की नीयत पर सवाल उठाया। इस दौरान धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि जघन्य महिला अपराध में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध अपराधी को जमानत मिलना सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए विधायक लालजीत ने दोषी की जमानत रद्द कराने और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की। दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
वही जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को तुरंत न्याय मिले। मुकदमे की कार्यवाही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सेंगर की पुनः गिरफ्तारी व कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा कानूनों को और सख्ती से लागू करने व दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर आंदोलन की भी बात कही गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *