RCA का सीनियर महिला चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट:दौसा जिले से याना वर्मा, निधि सैनी और सोनम सैनी का हुआ चयन

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की ओर आयोजित सीनियर महिला चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दौसा जिले से 3 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया- सीनियर महिला चैलेंजर प्रतियोगिता जयपुर में 27 दिसंबर से आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले से महिला खिलाड़ी याना वर्मा, निधि सैनी और सोनम सैनी का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। जिसमें राजस्थान के सभी जिलों के खिलाड़ियों की टीम बनाकर चैलेंजर प्रतियोगिता कराई जाएगी और इन मैचों की परफॉर्मेंस के आधार पर राजस्थान की सीनियर महिला टीम बनाई जाएगी, जो कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में एक दिवसीय मैच खेलने गुजरात 4 जनवरी को जाएगी। इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर डीसीए के पदाधिकारी एडवोकेट शिवचरण शर्मा, रतन चंद एडवोकेट, शोभना गुर्जर और विनय जैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *