अरनोद पुलिस ने 73.6 किलो डोडाचूरा पकड़ा:संदिग्ध मानकर वाहन की तलाशी ली थी, एक बाइक भी जब्त की

प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अरनोद थाना क्षेत्र से 73 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा और एक बाइक जब्त की गई है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में हुई। अरनोद थानाधिकारी (कार्यवाहक) रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। घटना 25 दिसंबर 2025 को हुई। सहायक उपनिरीक्षक प्रभुलाल अपनी टीम के साथ संध्याकालीन गश्त पर थे। गश्त के दौरान, टीम मोजा पडूनी तालाब के पास पहुंची। वहां खेत की मेड़ पर बने एक कच्चे मकान के पास एक मोटरसाइकिल की लाइट अचानक बंद हो गई। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस टीम ने वाहन रोका और पास जाकर देखा तो काले रंग के कट्टे दिखाई दिए। संदिग्ध कट्टों की सूचना तत्काल कार्यवाहक थानाधिकारी को दी गई। थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और कट्टों की तलाशी ली। तलाशी में उनमें अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। तोल करने पर इसका कुल वजन 73 किलो 600 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *