मनेन्द्रगढ़ में वीर बाल दिवस पर प्रभात फेरी:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण, रक्तदान शिविर भी हुआ

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी जिला) में वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए और रक्तदान शिविर भी लगाया गया। सिख समाज द्वारा सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज के लोगों ने कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया, जिसका समापन गुरुद्वारा साहब में हुआ। यह प्रभात फेरी सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पूर्व 7 दिनों तक निकलने वाली प्रभात फेरी का पहला दिन था। शहीदी दिवस पर प्रभात फेरी, कीर्तन और रक्तदान शिविर का आयोजन आज शहीदी दिवस पर शहीद हुए वीर साहिबज़ादों – बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी को याद किया गया। उनकी शहादत को नमन करते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली गई और गुरुद्वारा गुरु साथसंगत में कीर्तन भी किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदायों के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शहीदी दिवस पर वीर साहिबज़ादों को दी श्रद्धांजलि इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव रक्तदान शिविर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन को सराहनीय बताया और कहा कि रक्तदान महादान है, जो कई जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने शहीदी दिवस पर वीर साहिबज़ादों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *