नागौर के अलाय को पंचायत-समिति का दर्जा देने की मांग:भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा के साथ प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

नागौर जिले के अलाय को पंचायत समिति का दर्जा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में शुक्रवार शाम पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा और पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर श्रीबालाजी के स्थान पर अलाय को पंचायत समिति बनाने का आग्रह किया। ​मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद डॉ. मिर्धा ने मुख्यमंत्री के समक्ष अलाय के पक्ष में विभिन्न भौगोलिक, तकनीकी और सामाजिक तथ्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलाय क्षेत्र के विस्तार और प्रशासनिक सुगमता की दृष्टि से इसे पंचायत समिति का दर्जा दिया जाना बेहद आवश्यक है। डॉ. मिर्धा ने जोर देते हुए कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय से यह मांग कर रही है और इसे पूरा करने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलना निश्चित है। इसी क्रम में पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी ने भी क्षेत्र की वर्तमान भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए पंचायत समिति के लिए अलाय की पात्रता को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने दिखाया सकारात्मक रुख ​प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरी गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ. मिर्धा और पूर्व विधायक चौधरी द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा। ये रहे मौजूद ​इस दौरान डॉ. ज्योति मिर्धा और मोहनराम चौधरी के साथ मूंडवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सदावत, अनोपचंद विश्नोई, भैराराम धुंधवाल, कानसिंह पीपासर, लक्ष्मण डेलू, मोडाराम भादू, रामेश्वर तरड़, श्रवणराम मेघवाल, भंवरराम गोदारा, भंवरराम ऊंठवालिया, भंवरलाल मकोड़ी, आशाराम जांगू, रामूराम सारण, श्रवण सुथार, कुम्भाराम खीचड़, कुम्भाराम सियाग एवं पूरबाराम खारी सहित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *