उत्साह आसमान पर:दिनभर पतंगबाजी, फिर रात तक विशिंग लैंप, आतिशबाजी

मकर संक्रांति इस बार खास रही। सूर्य के उत्तरायण होते ही मौसम ने ऐसा साथ दिया कि दिनभर धूप खिली। दोपहर तक धीमी, फिर रात तक तेज हवा चली। सुबह 6:30 बजे से आधी रात तक लोग छतों पर डटे रहे। पूरे दिन जहां लोगों ने जमकर पतंगबाजी की, वहीं शाम से रात तक विशिंग लैंप उड़ाए और दिवाली की तरह आतिशबाजी की। दान पुण्य के साथ लोगों ने तिल, गुड़, गजक, पकौड़ी, खिचड़ी का मजा लिया। आज से पलटेगा मौसम, 17 जिलाें में ओले-बारिश का अलर्ट माैसम विभाग के अनुसार चाैबीस घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षाेभ पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हाेगा। इससे 17 जिलों ओले-बारिश संभव है। इस दाैरान अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्ताैड़गढ़, दाैसा, धाैलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कराैली, काेटा, स.माधाेपुर, सीकर, टाेंक, उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट रहेगा। कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं तेज बारिश होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दाे दिन घने काेहरे की चेतावनी
अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्ताैड़गढ़, दाैसा, धाैलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कराैली, काेटा, स.माधाेपुर में 17 जनवरी तक काेहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी। इसके कारण सड़क, रेल व हवाई परिवहन प्रभावित हाेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *