पंजाब और चंडीगढ़ में आज (बुधवार) से लोगों को घने कोहरे और कुछ स्थानों पर बारिश का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 16 जनवरी तक बारिश की संभावना है। 18 जनवरी तक राज्य में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 19 तारीख के बाद कोई अलर्ट नहीं है। वहीं अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 की गिरावट आई है। यह भी राज्य के सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है। पंजाब में फरीदकोट में सबसे अधिक 23.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में तापमान 22.1 डिग्री रहा। 2 दिन इन जिलों में बारिश की संभावना पंजाब में आज मुख्य रूप से 13 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है। इन जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। जबकि 16 जनवरी को छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ एरिया शामिल हैं। लुधियाना और पठानकोट में सर्द रातें रात के तापमान की बात करें तो पठानकोट और लुधियाना में बहुत ठंड है। दोनों जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री है। वहीं मोहाली में रात का तापमान 10.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री है। हालांकि, राज्य के सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


