दूल्हे के सेहरे पर जीजा-फूफा में धक्कामुक्की,VIDEO:पटियाला में एक-दूसरे से भिड़े, हंगामा देख रोई दुल्हन; दूल्हा बोला-शादी खराब की

पंजाब के पटियाला की एक शादी में एक शादी में जीजा और फूफा एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दोनों को गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकाल दिया गया। अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे को धक्का भी दे रहे हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की है। गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि शादी की रस्में चल रही थीं। तभी दूल्हे के सेहरे की गांठ खोलने की परंपरा शुरू हुआ। इसे लेकर एक महिला और अन्य रिश्तेदार में बहस शुरू हो गई। दूल्हे के सेहरे को हाथ लगाते ही महिला ने व्यक्ति को धक्का दे दिया। इसके बाद शादी में काफी देर तक खूब ड्रामा हुआ। अब पढ़िए गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने क्या बताया… 2 पॉइंट में जानिए विवाद को लेकर महिला ने क्या बताया… दूल्हा बोला- मेरी ही शादी खराब कर दी
शादी समारोह के बाद दूल्हे ने भी बाहर जाकर रिश्तेदारों से सामने एतराज जताया। उसने कहा कि गुरु साहिब की हजूरी में इस तरह से लड़कर आप लोगों ने मेरी शादी के आनंद को खराब कर दिया। क्या आपको मेरी ही शादी में लड़ने का मौका मिला था। दुल्हन ने भी रिश्तेदारों को इस तरह की हरकत के लिए लताड़ा। इसके बाद दुल्हन की विदाई की रस्में निभाकर डोली विदा कर दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *