शहर के जैसलमेर सड़क मार्ग पर नेशनल हाइवे 68 के बीच आ रही 132 केवी लाइन को बुधवार को शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 33/11 उप चौकी ऊर्जा नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडर का सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शटडाउन रहेगा। शहर के नेशनल हाइवे 15 पर पुल का निर्माण कार्य हाइटेंशन लाइन के कारण रुके होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। डिस्कॉम के प्रसारण विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने आपसी सामंजस्य बैठाकर बुधवार को 132 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 33/11 केवी उपचौकी ऊर्जा नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडर मारुती प्लास्टर का सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शट डाउन रहेगा। शट डाउन के कारण जालीपा गांव, 76 बीएन बीएसएफ, जैसलमेर रोड, इंजीनियरिंग व पॉलोटेक्निक कॉलेज में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता इंद्रप्रकाश चौधरी ने 132 केवी लाइन को शिफ्ट करते समय यातायात व्यवस्था के लिए विभाग को सूचित किया।


