5.94 ग्राम हेरोइन के साथ युवक पकड़ा:जस्सासिंह मार्ग टी प्वाइंट पर खड़ा था, इसी दौरान धर दबोचा

पुलिस ने मंगलवार शाम जस्सासिंह मार्ग टी प्वाइंट के पास युवक को 5.94 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पदमपुर रोड स्थित श्याम नगर हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला हे और वह यह हेरोइन लेकर जस्सासिंह मार्ग टी प्वाइंट पर खड़ा था। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को यहां एक युवक के हेरोइन लाने की सूचना मिली। इस पर जस्सासिंह मार्ग के आसपास नजर रखी। यहां एक युवक नजर आया जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास 5.94 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
युवक संभवत: यह हेरोइन बेचने के इरादे से इस इलाके में निकला था। इसी दौरान डीएसटी को इस इलाके में युवक के पास हेरोइन होने की जानकारी मिली। इस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। युवक का हुलिया बताया गया। मिली जानकारी के आधार पर टीम माैके पर भेजी गई। वहां बताए गए हुलिए वाला युवक नजर आने पर उसे रोका गया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। इस पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास हेरोइन मिली। युवक रोहित चानणा पुत्र तिलकराज चानणा पुरानी आबादी के हाउसिंगबोर्ड का रहने वाला है। उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक यह हेरोइन कहां से लाया गया। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *