छत्तीसगढ़ में बस्तर के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने कुल 40 लाख रुपए के 7 माओवादियों को मार गिराया है। इनमें एक 25 लाख रुपए का हार्डकोर नक्सली रामचंद्र उर्फ दसरू भी शामिल है। ये स्टेट कमेटी मेंबर के पद पर सक्रिय था। इसके साथ ही 5 लाख और 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामाद किया गया है। सालभर में जवानों ने 219 माओवादियों को ढेर किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर दो दिन पहले दंतेवाड़ा, नारायणपुर समेत चार जिलों के करीब 1000 से ज्यादा जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। सुबह तड़के 3 बजे से जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 महिला समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जिनके शवों को लेकर जवान पहुंच गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि सभी माओवादियों की शिनाख्त हो चुकी है। सभी पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे। मारे गए नक्सलियों के नाम और पद ये हथियार हुए बरामद
जवानों ने सातों नक्सलियों के शवों के साथ ही मौके से 2 नग 303 राइफल, 2 नग BGL लॉन्चर, 2 नग 12 बोर राइफल और 2 नग भरमार बंदूक सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है।