सरगुजा संभाग में शीतलहर, मैदानी इलाकों में राहत:बादलों से ठंड हुई कम, अगले 4 दिन 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; GPM सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि आज से अगले 4 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज सुबह सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण समुद्र से नमी आ रही है, जिससे रात का तापमान बढ़ रहा है। बादलों के कारण रायपुर में ठंड कम नमी युक्त हवा के कारण रायपुर का मौसम बदल गया है। दिन में बादल रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से ठंड लगभग गायब हो गई है। आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। इससे ठंड में और कमी आएगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में पिछले दो दिनों से कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार को हल्की बौछारें पड़ी और बादल रहे। इसका असर रायपुर में भी रहा। पश्चिमी विक्षोभ से छाए रहेंगे बादल‎
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ( वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा‎ है। इसके प्रभाव से 24 घंटे बाद फिर नमी आने से बादल ‎छाने की संभावना है। इससे ठंड में ‎कमी आएगी। इसका प्रभाव दो-तीन दिन ‎तक रह सकता है। इसके बाद फिर ‎तापमान गिरेगा।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *