इंद्रावती नदी में डूबी 17 साल की नाबालिग:नहाते समय गहरे पानी में गई, गोताखोर कर रहे तलाश, पिकनिक मनाने गए थे

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में 17 साल की नाबालिग डूब गई है। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे 20 दिन पहले भी धमतरी की रहने वाले 13 साल की नाबालिग की डूबने से मौत हो गई थी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, छिंदनार में इंद्रावती नदी के बड़े करका घाट के किनारे मंगलवार को कुछ ग्रामीण पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इनके साथ 17 साल की राधा यादव भी थी। शाम के समय सभी नहाने के लिए नदी में उतरे। इतने में ही राधा एकाएक गहरे पानी में चली गई। जिसके बाद वह डूब गई। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। आज भी चल रहा खोज अभियान इसकी जानकारी इलाके के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गोताखोरों को भी बुलाया गया था। वहीं, शाम को नाबालिग की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं आज सुबह फिर से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची हुई है। नाबालिग का पता लगाया जा रहा है। 3 दिन मिली थी नाबालिग की लाश दरअसल करीब 20 दिन पहले धमतरी का रहने वाला 13 साल का नाबालिग भी अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बारसूर इंद्रावती नदी पहुंचा था। यहां सातधार के पास वह पानी में नहाने उतरा था। और डूब गया था। वहीं हादसे के तीन दिन बाद उसकी लाश चट्टानों के पास मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *