प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से पथ विक्रेताओं को मिला लोन

परपोड़ी| प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत नगर पंचायत के पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाया जा रहा है। इनमें रामशरण पटेल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी का व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पिछले कुछ समय से व्यवसाय के लिए पैसे की आवश्यकता थी। आवेदन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से फरवरी 2024 में पहली किस्त 10000 रुपए का ऋण मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *