भाजपा की जीत के लिए जुट जाएं सभी कार्यकर्ता: रायमुनी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाने कहा। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे और विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा और आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जशपुर विधायक रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ नेता गोपाल राय, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता, सुरेश राम भगत, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान, उमा देवी, ममता कश्यप, संतोष सिंह, राजकपूर भगत,देवधन नायक, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, रीना बरला, आरती सिंह, असलम आज़ाद, मुनेश्वर केसर, केशव यादव, ज़मीर इस्लाम जिन्ना, वरुण जैन, विजय सहाय, अरविंद भगत सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *