BSF भर्ती के लिए दौड़ते कैंडिडेट्स पर मधुमक्खियों का हमला:18 हॉस्पिटल में भर्ती, तीन सीरियस; रनिंग टेस्ट की डेट बढ़ाई

श्रीगंगानगर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की भर्ती में शामिल होने आए युवाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 18 कैंडिडेट्स घायल हो गए। जिसके बाद एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज जारी है। वहीं, 3 कैंडिडेट की हालत सीरियस बनी हुई है। जिन्हें एमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। घटना 48वीं बटालियन BSF कैंप ग्राउंड में रनिंग टेस्ट के दौरान सुबह करीब 10 बजे हुई। बचने के लिए दौड़े कैंडिडेट्स भर्ती के पहले बैच में 100 कैंडिडेट्स रनिंग कर रहे थे। तभी कैंप में पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियां झुंड में उड़कर ग्राउंड में आई और दौड़ लगा रहे कैंडिडेट्स पर हमला कर दिया। हमले से कैंडिडेट्स इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। हमले में 60 कैंडिडेट्स को डंक मारने की बात सामने आई है। जिसके बाद 18 कैंडिडेट्स को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे के बाद रनिंग टेस्ट की डेट बढ़ाई BSF अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार- आज भर्ती का पहला दिन था और कुल करीब 700 कैंडिडेट्स पहुंचे थे। हादसे के बाद इस बैच की रनिंग टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *