सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। जिससे यहां मौसम में ठंडक घुली हुई है। इसी के साथ ही सुबह सुबह धुंध और कोहरा भी छाया हुआ है। यहां बुधवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में कोहरे को लेकर आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद यहां घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल यहां न्यूनतम तापमान सिंगल तापमान में बना रहा। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में आज बारिश का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर से बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके बाद घना कोहरा और तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


