झुंझुनूं के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास:एक बना रिफाइनरी में अफसर, दूसरे ने पहले ही प्रयास में NDA में पाई सफलता

झुंझुनू जिले के छोटे से गांव कंकड़ेउ कलां के दो होनहार सगे भाइयों ने सपना सच कर दिया है। चंद्रकला देवी एवं भागीरथ सिंह बसेड़ा के बेटों नवीन कुमार और आशीष कुमार ने अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। गांव के पहले आईआईटीयन होने का गौरव प्राप्त करने वाले नवीन कुमार बसेड़ा का चयन भारत सरकार की कंपनी ‘हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (HPCL) की रिफाइनरी इकाई में अधिकारी (यांत्रिक अभियंता) के पद पर हुआ है। गौरतलब है कि नवीन की यह पहली सफलता नहीं है। इससे पूर्व उनकी तकनीकी दक्षता के चलते उनका चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में ‘वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी’ (ATC) के पद पर भी हो चुका है। नवीन ने बारहवीं के साथ ही देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। आशीष ने पहले ही प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 81वीं रैंक छोटे भाई आशीष कुमार बसेड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही अखिल भारतीय स्तर पर 81वीं रैंक प्राप्त की है। आशीष की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन हो, तो देश के शीर्ष स्तर पर अपनी जगह बनाना मुश्किल नहीं है। दोनों भाइयों की इस ऐतिहासिक दोहरी सफलता की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव का माहौल हो गया। इस कामयाबी पर परिजनों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *